Tuesday, 17 May 2022

*मुख्यमंत्री का भेंट-मुलाकात का दूसरा चरण 18 मई से बस्तर अंचल में* *मुख्यमंत्री 2 जून तक बस्तर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आम जनता से करेंगे भेंट-मुलाकात*

 *मुख्यमंत्री का भेंट-मुलाकात का दूसरा चरण 18 मई से बस्तर अंचल में*


*मुख्यमंत्री 2 जून तक बस्तर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आम जनता से करेंगे भेंट-मुलाकात*


*18 मई को कोंटा विधानसभा से होगी शुरूआत* 


रायपुर, 17 मई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात अभियान का दूसरा चरण 18 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलेगा। भेंट-मुलाकात के दूसरे चरण की शुरूआत कोंटा विधानसभा से होगी। भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान मुख्यमंत्री आम जनता से सीधे रूबरू होंगे।


निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 18 मई को रायपुर से afternoon 10.30 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 12 बजे कोंटा पहुंचेंगे। यहां आम जनता से भेंट-मुलाकात एवं शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री 1.40 बजे कोंटा विधानसभा क्षेत्र के छिन्दगढ़ पहुंचेंगे और वहां लोगों से भेंट-मुलाकात करने के बाद 3.30 बजे सुकमा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सुकमा में पुलिस लाईन स्थित आफिसर्स मेस का लोकार्पण, शहीद पार्क में गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण एवं सी-मार्ट का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.20 बजे से शाम 7.20 बजे तक सुकमा में विभिन्न प्रतिनिधिमंडल से भेंट-मुलाकात करने के बाद राजीव भवन का अवलोकन एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात करेंगे। 


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में भेंट-मुलाकात अभियान की शुरुआत की है। भेंट-मुलाकात अभियान के पहले चरण में मुख्यमंत्री श्री बघेल 4 से 11 मई तक सरगुजा अंचल के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने तीन जिलों के आठ विधानसभा में जनता के बीच पहुंचकर शासकीय योजनाओं को क्रियान्वयन और जनता को मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी ली थी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने संपर्क-संवाद-समाधान के ध्येय के साथ जहां आम जनता से सीधी बात की और उनकी समस्याओं को जानकर उनका त्वरित निराकरण भी किया। जनता की मांग पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगातें भी दीं।

Saturday, 14 May 2022

132 वां दिन* *किसान आन्दोलन जारी* *आमा बगीचा कयाबाधां

  


      

      *132  वां दिन* 

     *किसान आन्दोलन जारी*

     आमा बगीचा कयाबाधां


         *नवा रायपुर किसान आन्दोलन प्रभावित गांवों की हिसाब से पारी तिथि वार क्रमशः जारी हैं और रहेगा*।

          *आज की पारी रीको  नवा रायपुर का आन्दोलन में उपस्थिति की पारी हैं। जिसमें उक्त ग्रामवासीयों के आलावा समिति पदाधिकारी व सदस्य गण भी मौजूद रहे*।      

          *समिति प्रतिनिधि सदस्य गण द्वारा आदरणीय सौरभ कुमार कलेक्टर रायपुर से मुलाकात कर लेयर-1 के गावों में सर्वे किया गया था जिसमें आरंग ब्लाॅक के ग्राम छतौना तथा अभनपुर ब्लाॅक के ग्राम उपरवारा में बहुत जल्द  दौरा किया जायेगा। क्योंकि उक्त गांवों में 90% प्रभावितों  को अपात्र घोषित कर दिया गया है इसका निरिक्षण  कर लिया जायेगा ।  उसका "दावा -आपत्ति" की तिथि 10 दिवस तक बढ़ाने आदेश जारी कर दिया गया है।*

      

         

नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति

Tuesday, 10 May 2022

कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों की ली बैठक



समाचार


कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने


कानून व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों की ली बैठक


रायपुर 10 मई 2022/ शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में कलेक्टर श्री सौरभ कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल ने जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। 


कलेक्टर ने जारीअनिश्चितकालिन तथा प्रस्तावित धरना प्रदर्शनों के बारे में जानकारी लेकर अधिकारियों को कानून व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए है। उन्होंने  आगामी दिवसों में आयोजित होने वाले  धरना, प्रदर्शन एवं रैलियों के दौरान संभावित ट्रैफिक समस्या पर भी अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों से एक- दूसरे से सतत संपर्क बनाए रखने कहा। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो तथा कानून और व्यवस्था भी अच्छी बनी रहे। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी दिए।


कलेक्टर ने पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी समन्वय में से काम करने कहा। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पीएम रिपोर्ट और एमएलसी आदि में विलंब होने से न्यायालयीन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने डॉक्टर्स की आवश्यकता बताई। कलेक्टर ने कहा कि सभी सीएचसी में एमएलसी होना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि रिपोर्ट आने में अनावश्यक देरी ना हो।


इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री प्रभात मलिक, अपर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा,अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री एन.आर साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तारकेश्वर पटेल, सभी अनुविभागीय दंडाधिकारी (राजस्व) ,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मीरा बघेल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।



छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने करजी में कार्यालय का किया निरीक्षण

 छत्तीसगढ़ 

मुख्यमंत्री ने करजी में पटवारी कार्यालय का किया निरीक्षण 


नामांतरण, सीमांकन, फौती, बंटवारा सहित लंबित राजस्व प्रकरणों की ली जानकारी 


मुख्यमंत्री ने भुइयां वेबसाइट पर विवादित राजस्व प्रकरण के निराकरण की स्थिति को स्वयं देखा


जाति, निवास और आय प्रमाण पत्रों के सम्बंध में ली जानकारी


मुख्यमंत्री ने जनचौपाल में लोगों से पूछा पटवारी ठीक काम कर रहे कि नहीं ? 


कोई शिकायत नहीं मिलने पर कहा पहली बार सरगुजा में किसी गांव में पटवारी की नहीं मिली शिकायत, पटवारी गयाराम सिंह की मुख्यमंत्री ने की सराहना

Monday, 9 May 2022

ମାତୃ ସମ୍ମିଳନୀ ଅନୁଷ୍ଠିତ

 


ତା 9-5 ବିଶ୍ଵ ମାତୃ  ଦିବସ ପାଳନ ଉପଳଖ୍ୟେ  ବେପାରୀ ସାହି  ପ୍ରଜାପତି ବ୍ରହ୍ମା କୁମାରୀ ଈଶ୍ଵରିୟ ବିଶ୍ଵ ବିଦ୍ୟାଳୟ ରେ ଏକ ମାତୃ ସମ୍ମିଳନୀ  ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଜାଈଛି। ଡାକ୍ତର ସଂଘମିତ୍ରା ,ଡାକ୍ତର ମାନସ,ବି କେ  ନାଥମ୍ ଲ୍ , ବିକେ କବିତା,ବିକେ ଛୋଟୂ ,ବିକେ ବରଦା ଆଦି ଅତିଥୀ ଭାବେ ଯୋଗଦେଈ ମାତୃ ସମ୍ମିଳନୀ ଅନୁଷ୍ଠିତ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ   ର ଶୁଭାରମ୍ଭ କରିଥିଲେ ।

କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ରେ ବି କେ ଝୁନୁ ସଭା ପରିଚଳନା କରିଥିଲେ ।

Friday, 6 May 2022

छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद द्वारा कृषि एवं संबंधित विभागों की समीक्षा की गई

 समाचार


छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद द्वारा कृषि एवं संबंधित विभागों की समीक्षा की गई


रायपुर 06 मई 2022/ छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा, सदस्य श्री श्रवण कुमार चन्द्राकर एवं नंदकुमार पटेल, संयुक्त संचालक कृषि श्री विकास मिश्रा की उपस्थिति में आज यहां उप संचालक कृषि कार्यालय के सभाकक्ष में कृषि एवं संबंधित विभागों की समीक्षा की गई। जिसमें कृषि विभाग, मछलीपालन, उद्यानिकी, पशुपालन, विहान, जिला पंचायत, जिला सहकारी बैंक, जिला विपणन अधिकारी, सिंचाई विभाग, क्रेडा, रेशम विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र, बीज निगम की समीक्षा की गई। जिसमें जिले के विभिन्न विकासखंडो के प्रगतिशील कृषक शामिल हुए।


गोधन न्याय योजनांतर्गत वर्मी एवं सुपर कम्पोस्ट के अत्यधिक उत्पादन कर कृषकों को उठाव हेतु प्रोत्साहित करने के संबंध में विभागीय अधिकारियों से चर्चा की गई। गौठानों के बेहतर प्रबंधन तथा उर्वरक, बीज के अग्रिम भण्डारण व वितरण हेतु निर्देश दिये गये।  प्रधानमंत्री फसल बीमा, पीएम किसान सम्मान निधि, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, पशुओं के बधियाकरण आदि विषयों पर भी चर्चा की गई। 


श्री सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि गौठानों में लगातार वर्मी उत्पादन जारी रखा जाए, जिससे गौठान समूहों को आय प्राप्त होता रहे। प्रत्येक गौठान में कम से कम 5 गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित हो। उन्होंने गौठानों की समस्त गतिविधियों को बीमा के दायरे में लाने की सलाह भी दी, जिससे गौठान समूहों का जोखिम कम हो सके। उन्होंने कहा कि गौठानों में अधिक से अधिक सोलर पंप स्थापित किये जाएं, जिससे पानी की कमी न हो। गौठानों में पोषण बाड़ी के माध्यम से सब्जी उत्पादन किया जावे, जिससे समूह को अतिरिक्त आय प्राप्त हो सके।




Tuesday, 3 May 2022

ମନେ ଭାବନା ସ୍ମ୍ରୁତି ଜାଗ୍ରତ ହୁଏ ସେଇ କାବ୍ୟ ସ୍ବଭାବ କବି ଗଙ୍ଗାଧର ମେହେର ଙ୍କ ରଚିତ..

 


ଅରୁଣ କଷାୟ ବାସ  

କୁଷୁମ କାନ୍ତି ବିକାଶ 

ପ୍ରଶାନ୍ତ ରୂପ ବିଶ୍ବାସୀ ଦିଅନ୍ତି ମନେ, 

କେଉଁ ଯୋଗେଶ୍ବରୀ ଆସି 

ମଧୁର ଭାଷେ ଆଶ୍ବାସୀ

ଡାକୁଛନ୍ତି ଦୁଃଖ ରାଶି ଉପଶମନେ । 

ଦେବାପାଈଁ ନବ ଜୀବନ

ସ୍ବର୍ଗୁ କି ସେ ଓହ୍ଲାଇଛନ୍ତି ମର୍ତ୍ତ୍ୟଭୁବନ । 


ସ୍ବଭାବ କବି ଗଙ୍ଗାଧର ମେହେର ଙ୍କ ରଚିତ କବିତାଂଶଟି ତପସ୍ବୀନୀ କାବ୍ୟ ରୁ ଆନୀତ..।। 


कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा 27,28 और 30 जून को

समाचार *कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा 27,28 और 30 जून को* रायपुर 28 जून 2023/ कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, भ...