Thursday, 22 June 2023

*जिले के तहसीलों में राजस्व शिविर का आयोजन

*जिले के तहसीलों में राजस्व शिविर का आयोजन* रायपुर 22 जून 2023/ राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए जिले के तहसीलों में राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में राजस्व अधिकारी द्वारा नामांकन, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपर्तन, किसान-किताब, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य प्रकरणों के निराकरण किया जाएगा। इन शिविरों का विवरण इस प्रकार है, 24 जून को तहसील धरसींवा, 30 जून को मंदिरहसौद, 6 जुलाई को आरंग, 13 जुलाई को तिल्दा, 20 जुलाई को अभनपुर, 22 जुलाई को खरोरा और 27 जुलाई को गोबरा नवापारा में। इन शिविर का समय सुबह 10ः30 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

Wednesday, 21 June 2023

*दसवीं पास युवतियों को मल्टीनेशनल कंपनियों में साॅफ्टवेयर इंजीनियर की जाॅब गारंटी* *18 महीने का तरह निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण* *स्क्रिनिंग आमापारा के आरडी तिवारी शासकीय स्कूल में 21 से 23 जून तक* *बेरोजगारी भत्ता पा रहीं युवतियों-महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता* रायपुर 20 जून 2023/दसवीं कक्षा पास युवतियों-महिलाओं के लिए अमेजन, नेटवेस्ट, एप्प स्क्रिप, मैक्यूरी, एक्सेंचर जैसी मल्टीनेशनल कंपनियों में साॅफ्टवेयर इंजीनियर की जाॅब गारंटी का सुनहरा अवसर मिल रहा है। इसके लिए इन युवतियों-महिलाओं को साॅफ्टवेयर इंजीनियरिंग का तरह निःशुल्क और आवासीय प्रशिक्षण लेना होगा। जिला प्रशासन और नव गुरूकूल संस्था द्वारा इस 18 महीने के निःशुल्क साॅफ्टवेयर इंजीनियरिंग प्रोग्राम के लिए इच्छुक युवतियों-महिलाओं का चयन किया जा रहा है। इसके लिए स्क्रिनिंग और सेमीनार 21 जून से 23 जून तक पं. आर. डी. तिवारी शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल, आमापारा में होगा। प्रशिक्षण के लिए बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाली युवतियों-महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर भुरे ने इसके लिए जरूरी इंतजाम समय पर पूरे करने के निर्देश जिला रोजगार अधिकारी को दिए है। डाॅ. भुरे ने अधिक से अधिक संख्या में युवतियों-महिलाओं से इस सेमीनार में उपस्थित रहकर मल्टीनेशन कंपनी में जाॅब गारंटी के अवसर का लाभ उठाने की भी अपील की है। रायपुर जिला प्रशासन द्वारा स्कूल आॅफ प्रोग्रामिंग के रूप में दो सौ सीटर आवासीय कोडिंग प्रोग्राम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत न्यूनतम दसवीं कक्षा पास युवतियों-महिलाओं को साॅफ्टवेयर इंजीनियरिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के लिए ग्यारहवीं, बारहवीं की सभी विषयों या संकायों की छात्राएं भी आवेदन कर सकती है। बीए, बीएससी, बीटेक, बीसीए की छात्राएं भी इस साॅफ्टवेयर इंजीनियरिंग कोर्स में शामिल हो सकती है। सफलता पूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने पर युवतियों-महिलाओं को अमेजन, नेटवेस्ट, एप्प स्क्रिप, मैक्यूरी, एक्सेंचर जैसी मल्टीनेशनल कंपनियों में जाॅब की गारंटी रहेगी। यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क और आवासीय होगा। 18 महीने का यह प्रशिक्षण जिला प्रशासन से सहयोग से नव गुरूकुल संस्था द्वारा दिया जाएगा। प्रशिक्षण में शामिल होने वाली छात्राओं को लैपटाॅप दिया जाएगा। यहां साॅफ्टवेयर इंजीनियरिंग प्रोग्रामिंग के साथ-साथ प्रशिक्षणार्थिंयों को इंग्लिश कम्यूनिकेशन और लीडरशिप भी सिखाई जाएगी। योग्य प्रशिक्षणार्थिंयों के चयन के लिए 21, 22 एवं 23 जून को रायपुर के आमापारा स्थित पं. आर डी तिवारी शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल में सेमीनार एवं स्क्रिनिंग होगी। इच्छुक युवतियों-महिलाओं को सुबह 11 बजे से कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी जाएगी और दोपहर साढ़े बारह बजे से स्क्रिनिंग परीक्षा होगी। 45 मिनट की इस परीक्षा में कक्षा छठवीं से कक्षा आठवीं तक के स्तर के अंग्रेजी एवं गणित विषय के बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने होंगे। परीक्षा में सफल युवतियों-महिलाओं का आवासीय कोडिंग- साॅफ्टवेयर इंजीनियरिंग प्रशिक्षण जुलाई माह से शुरू होगा।

Monday, 19 June 2023

ରଥଯାତ୍ରା

ବିଶ୍ବବାସୀ ଙ୍କୁ ରଥଯାତ୍ରା ର ହାର୍ଦ୍ଦିକ ହାର୍ଦ୍ଦିକ ଶୁଭେଚ୍ଛା ଓ ଅଭିନନ୍ଦନ

Friday, 16 June 2023

*छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक श्री जुनेजा एवं कमिश्नर श्री अलंग ने किया नवीन संभागायुक्त कार्यालय का भूमिपूजन* रायपुर 16 जून 2023/ छत्तीसगढ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष एवं विधायक श्री कुलदीप सिंह जुनेजा एवं संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने आज संभागायुक्त कार्यालय परिसर में नवीन कार्यालय भवन का भूमिपूजन किया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा जानकारी के अनुसार नवीन भवन का निर्माण साढ़े दस हजार वर्गफीट निर्मित होगा। जिसके भूतल में वाहन पार्किंग एवं प्रथम तल में आयुक्त कार्यालय होगा। इसकी लागत करीब 5 करोड़ 53 लाख 56 हजार रूपये है। इस अवसर पर, संयुक्त कमिश्नर श्रीमती सरिता तिवारी, श्रीमती ज्योति सिंह तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Thursday, 15 June 2023

समाचार *ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिए 3 दिवसीय महाअभियान* *19 से 21 जून तक ग्राम और पंचायत वार आयुष्मान कार्ड का होगा पंजीयन* रायपुर 15 जून 2023/ रायपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 19 जून से 31 जून तक आयुष्मान कार्ड पजीयन के लिए 3 दिवसीय महाअभियान चलाया जाएगा। इस दौरान छूटे हुए पात्र राशनकार्ड हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड का पंजीयन किया जाएगा। इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश मिश्रा ने बताया कि सभी जनपद मे ग्राम वार, पंचायत वार शिविर लगा कर और घर-घर जाकर छुटे पात्र राशनकार्ड धारी हितग्राही का आयुष्मान कार्ड का पंजीयन किया जाएगा। इस संबंध में श्री मिश्रा ने सभी जनपद सीईओ को कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिए हैं। साथ ही आयुष्मान पंजीयन हेतु ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन च्वाईस सेन्टर इत्यादि की ड्युटी लगाये जाने हेतु कहा गया हैं। उल्लेखनीय है कि जिला रायपुर में 20 लाख 92 हजार कुल राशनकार्डधारी सदस्यों के विरूद्ध 14 लाख 40 हजार सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है, एवं अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में 2 लाख 75 हजार एवं शहरी क्षेत्रों में 3 लाख 76 हजार सदस्य आयुष्मान कार्ड बनाने से छुटे हुए है। जिला पंचायत द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार च्वॉइस सेंटर संचालकों द्वारा वर्तमान में जिला रायपुर अंतर्गत छूटे समस्त पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन शिविर लगाकर निःशुल्क आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जा रहा हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड एवं आधार कार्ड लेकर आना आवश्यक है। परिवार के समस्त सदस्यों का अलग-अलग आयुष्मान भारत कार्ड बनाया जावेगा अतः परिवार के समस्त सदस्यों के साथ अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवन, नजदीकी च्वॉईस सेंटर एवं समस्त शासकीय अस्पताल में जाकर आयुष्मान भारत कार्ड बनवा सकते हैं। साथ ही ऐसे हितग्राही जिनका आधार कार्ड अपडेट नहीं हुआ हैं, उनके परिजनों से अनुरोध किया गया हैं, कि आधार कार्ड अपडेट करवाने हेतु वर्तमान मोबाईल नम्बर, अंगूठे का निशान एवं वर्तमान फोटो इत्यादि के द्वारा नजदीकी च्वॉइस सेंटर में जाकर तुरंत आधार कार्ड अपडेट कराएं जिससे भविष्य में आयुष्मान कार्ड का पंजीयन किया जा सके। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत पात्र बी०पी०एल० परिवारों को रू. 5 लाख एवं शेष परिवार अर्थात् ए०पी०एल० परिवारों को डॉ० खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत 50 हजार रूपये तक का लाभ योजना के दिशा-निर्देशानुसार योजनांतर्गत पंजीकृत किसी भी शासकीय एवं निजी चिकित्सालय में आयुष्मान कार्ड द्वारा निःशुल्क ईलाज का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। क्रमांक/06-52/सचिन

Tuesday, 13 June 2023

रायपूर में भी भारतीय स्टेट बैंक द्वारा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एम्सी), के ऑडिटोरियम में आयोजित रोजगार मेले में युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटती हुई केंद्रीय जनजातिय कार्य राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह. साथ में सांसद श्री सुनील कुमार सोनी और विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल तथा भारतीय स्टेट बैंक के महाप्रबंधक, श्री नीरज प्रसाद उपाध्याय दिखाई दे रहे हैं ।

Saturday, 3 June 2023

rail accident

In view of tragic rail accident at Bahanaga, Baleswar on 2nd June, 2023, Hon'ble Chief Minister, Odisha Shri Naveen Patnaik has ordered for State mourning for a day and hence no State celebration to take place on 3rd June through out the State.

कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा 27,28 और 30 जून को

समाचार *कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा 27,28 और 30 जून को* रायपुर 28 जून 2023/ कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, भ...