Odisha : kalahandi-bhawanipatana : bjp n a c election chairman stand canidate binita dash.
Nimai Behera Report, Indian National News Live
Odisha : kalahandi-bhawanipatana : bjp n a c election chairman stand canidate binita dash.
Nimai Behera Report, Indian National News Live
*मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आश्रय स्थल और सामुदायिक भवन का किया उद्घाटन *
रायपुर, 19 मार्च 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कुम्हारी नगर पालिका में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा बनाए गए आश्रय स्थल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने सामुदायिक भवन का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि सामुदायिक भवन के उद्घाटन से कुम्हारी के नागरिकों को सामुदायिक आयोजनों में काफी सुविधा होगी। आश्रय स्थल के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने कहा कि यहां रहने के साथ ही मनोरंजन का भी बेहतर इंतजाम किया गया है इससे लोगों को काफी सुविधा होगी।
*नवा रायपुर में किसान की आकस्मिक मौत की दण्डाधिकारी जांच शुरू*
*कलेक्टोरेट के कमरा नम्बर 17 में लिए जाएंगे साक्ष्य और कथन*
*दो सहयोगी अधिकारी भी नियुक्त, 24 मार्च तक लिए जाएंगे साक्ष्य, बयान, दस्तावेज*
रायपुर 15 मार्च 2022/ नवा रायपुर में एनआरडीए भवन के पास आंदोलनरत किसानों के साथ मौजूद किसान श्री सियाराम पटेल की दुखद मौत की दण्डाधिकारी जांच शुरू हो गई है। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने इस जांच के लिए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री एन.आर. साहू को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। किसान की आकस्मिक मौत के संबंध में गवाहों के साक्ष्य, बयान और दस्तावेज रायपुर कलेक्टोरेट कार्यालय के कमरा नम्बर 17 में अगले 10 दिनों तक लिए जाएंगे। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने जांच में सहयोग के लिए संयुक्त कलेक्टर डॉ. सुभाष सिंह राज और डिप्टी कलेक्टर श्री अतुल विश्वकर्मा को सहयोगी अधिकारी भी नियुक्त कर दिया है।
जांच अधिकारी और ए.डी.एम. श्री एन.आर.साहू ने जन सामान्य को सूचित करते हुए कहा है कि नवा रायपुर में एनआरडीए भवन के पास 11 मार्च 2022 को ग्राम बरोंदा, थाना माना निवासी श्री सियाराम पटेल की आकस्मिक मृत्यु के संबंध में आमजन, संस्था या व्यक्ति अपना बयान एवं अन्य साक्ष्य 24 मार्च 2022 तक प्रस्तुत कर सकते है। कार्यालयीन समय हर रोज 24 मार्च तक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कार्यालय कमरा नम्बर 17 कलेक्टोरेट कार्यालय में यह कार्रवाई संचालित होगी। किसान श्री सियाराम पटेल की मृत्यु के कारण और परिस्थितियों सहित जांच अधिकारी के द्वारा तय अन्य बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। कलेक्टर ने जांच अधिकारी को जल्द से जल्द जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।
उल्लेखनीय है कि 11 मार्च को ग्राम बरौदा थाना माना निवासी श्री सियाराम पटेल की नवा रायपुर में एन आर डी ए भवन के पास आंदोलनरत किसानों के साथ मौजूदगी के दौरान आकस्मिक मृत्यु हो गई है। मृत्यु के कारणों की दण्डाधिकारिक जांच के आदेश कलेक्टर श्री सौरभ कुमार 12 मार्च को ही दे दिए थे।
क्रमांक/03-71/नागेश
ନୂୂଆପଡା ଜିଲ୍ଲା ଖଡିଆଳ ବ୍ଲକ ର ତୁକୁଲା ଗ୍ରାମର ପ୍ରଦୀପ ଅଗ୍ରୱାଲ କୌଣସି କାରଣ ରୁ ପାଖ ଅନ୍ଚଳ ଟିଟିଲାଗଡ଼ ଟ୍ରେନ ଲାଇନ ରେ ପଶି ଆତ୍ମହତ୍ଯା ।
ବିଶାଖାପାଟଣା ରୁ ରାଈପୁର ଅଭିମୁଖେ ଯାଉଥିବା NH 353 ଜାତୀୟ ରାସ୍ତା କୁରୁଷୁଡ ନିକଟରେ ଟ୍ରକ ବମ୍ଫର ଦୂର୍ଘଟଣା । ରାଈପୁର ଅଭିମୁଖେ ଯାଉଥିବା ଟ୍ରକ CG 04 8835 ପଛ ପଟେ ପିଟି ହୋଇ ବମ୍ଫର ଗାଡିର ଆଗପଟ ମୁଣ୍ଡ ଘର ମାଡ ହୋଈ ଗାଡି ଭାଙ୍ଗିଯାଈଛି। ବମ୍ଫର ଗାଡି ର ଚାଳକ କିଛି ମାତ୍ରାରେ ଆଘାତ ହୋଈଛି । ଟ୍ରକ ଡ୍ରାଇଭର କିଛି କ୍ଷୟ କ୍ଷତି ଘଟି ନାହିଁ ।
ନିମାଇଁ ବେହେରା ଙ୍କ ରିପୋର୍ଟ, ଈଣ୍ଡିଆନ ନେସନ୍ୟାଳ ନ୍ୟୁଜ ଲାଈଭ ।
*केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में दोनों को प्रदान किया स्मृति चिन्ह*
*कबीरधाम की सुश्री पिंकी खरे ने अकेले लगाए हैं 70 हजार से अधिक कोविड वैक्सीन, रायगढ़ की श्रीमती प्रमिला देवांगन ने 45 हजार से ज्यादा टीके लगाए*
रायपुर. 8 मार्च 2022. कोविड-19 टीकाकरण के अंतर्गत प्रदेश में सर्वाधिक टीके लगाने वाली दो महिला टीकाकरण कर्मियों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री मनसुख मंडाविया ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कबीरधाम की टीकाकरण कर्मी सुश्री पिंकी खरे और रायगढ़ की श्रीमती प्रमिला देवांगन को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
कबीरधाम जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी की टीकाकरण कर्मी सुश्री पिंकी खरे ने कोरोना टीकाकरण अभियान के दौरान 425 सत्रों में अकेले 70 हजार 333 टीके लगाए हैं। वहीं रायगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किरोड़ीमल नगर की श्रीमती प्रमिला देवांगन ने 402 सत्रों में अकेले 45 हजार 463 टीके लगाए हैं। कोविन एप्लीकेशन में दर्ज टीकाकरण डॉटा के मूल्यांकन के आधार पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा प्रदेश की इन दोनों टीकाकरण कर्मियों का चयन किया गया है।
*यूक्रेन से छत्तीसगढ़ के 197 छात्र-छात्राओं की सकुशल वापसी*
रायपुर, 07 मार्च 2022/ यूक्रेन दु: परिस्थितियों के यूक्रेन से छत्तीसगढ़ के 197 छात्र-छात्राओं की सकुशल वापसी के दौरान छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता हेतु नई दिल्ली में सहायता केन्द्र बनाया गया है। इस केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 फरवरी से आज 7 मार्च को शाम 5 बजे तक छत्तीसगढ़ के 197 छात्र-छात्राओं की सकुशल वापसी हो चुकी है। इन छात्र-छात्राओं को वाहन, ठहरने, भोजन की सुविधा उपलब्ध करायी गयी, इसके साथ ही इन छात्र-छात्राओं को अपने गृह नगर जाने के लिए एयर टिकट कराकर उनके परिजनों को सकुशल सौंपा जा चुका है।
नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन के संयुक्त आवासीय आयुक्त श्री संजय अवस्थी से प्राप्त जानकारी के अनुसार नई दिल्ली में बनाये गए इस सहायता केन्द्र से यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के 17 छात्र-छात्राएं और उनके 7 परिजन दूरभाष के माध्यम से लगातार सम्पर्क में हैं।
समाचार *कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा 27,28 और 30 जून को* रायपुर 28 जून 2023/ कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, भ...